5 मिनट में ऐसे करें मेकअप, पाएं परफेक्ट लुक
इन टिप्स की मदद से आपका लुक ग्लैमरस और नैचुरल भी लगेगा।

X
[email protected]Created On: 30 March 2017 4:09 PM GMT
अक्सर किसी भी पार्टी में जाने के लिए सबसे ज्यादा टाइम लड़कियों को मेकअप में लग जाता है। लाख कोशिशों के बावजूद भी परफेक्ट लुक नहीं मिल पाता या फिर कुछ न कुछ अधूरा रह जाता है।
इसलिए आज फैशन टिप्स में जानिए कुछ ऐसे आसान टिप्स जिनकी मदद से आप किसी भी पार्टी में जाने के लिए सिर्फ 5 मिनट के मेकअप से अपने आप को एक डिफरेंट लुक दे सकती हैं।
5 मिनट वाले मेकअप के लिए आपको चाहिए - पेंसिल आईलाइनर, कंसीलर, फिनिशइंग पाउडर, लिप बाम, आईशैडो।
पेंसिल आईलाइनर
फटाफट तैयार होने के लिए आप लिक्विड आईलाइन की जगह पेंसिल आईलाइनर का इस्तेमाल करें। इसमें सूखने का झंझट नहीं होता और ये तुरंत लगाया जा सकता है।
कंसीलर
चेहरे पर डार्क स्पॉट्स हटाने और उसे बेदाग दिखाने के लिए सबसे आसान तरीका है कंसीलर। यह बगैर पानी के लगाया जा सकता है। और यह चेहरे को एकदम कंपलीट लुक देता है।
लिप बाम
जल्दबाजी में अक्सर होता है कि लिपस्टिक फैल जाती है या फिर सही से नहीं लग पाती। इसलिए बेहतर ये होगा कि डिफरेंट कलर के लिप बाम रखें। कहीं भी जाना है तो इसे आप तुरंत अपने होठों पर तुरंत अप्लाई कर सकते हैं।
आइशैडो
आखों पर आईशैडो को आप अपनी गाड़ी में भी बैठने के बाद लगा सकती हैं। इसे लगाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story