रेग्युलर एक्सरसाइज से ऎसे रहे सकते है मेंटली-फिजिकली फिट
फिजिकली और मेंटली फिट रहने के लिए रेग्युलर एक्सरसाइज करना जरूरी है।

X
???? ?????Created On: 7 Aug 2015 12:00 AM GMT
रेग्युलर एक्सरसाइज
फिजिकली और मेंटली फिट रहने के लिए अच्छी डाइट के साथ ही रेग्युलर एक्सरसाइज करना भी जरूरी है। इससे हम कई तरह की बीमारियों से बचे रह सकते हैं। स्वस्थ शरीर नि:संदेह ईश्वर की अमूल्य देन है। महंगाई के इस दौर में दवा, भोजन और यहां तक कि पानी भी मुफ्त नहीं मिलता। इसके बावजूद स्वास्थ्य के लिए एक वस्तु अभी भी पूर्णत: नि:शुल्क है। और वह है व्यायाम। रेग्युलर एक्सरसाइज करना कई तरह से से मेंटल और फिजिकल हेल्थ के लिए लाभकारी है। नियमित व्यायाम से मुख्य रूप से चार लाभ होते हैं। पहला, हड्डियां और जोड़ मजबूत होते हैं। दूसरा, हृदय रोग की संभावना कम हो जाती है। तीसरा, इससे मोटापा घटता है और डायबिटीज नियंत्रित रहती है। इसके अतिरिक्त व्यायाम से चौथा लाभ इससे मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।
हड्डियां बनती हैं मजबूत
व्यायाम का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं, मांस पेशियां सुडौल होती हैं। इससे हड्डी के जोड़ों के रोग बिशेषत: आॅस्टियोआॅस्टिराइटिस कम होता है। मजबूत होने के कारण हड्डी टूटने की संभावना भी कम रहती है।
हार्ट-लंग्स को फायदा
एक्सरसाइज से हार्ट और लंग्स को भी लाभ मिलता है। व्यायाम करने से हृदय और फेफड़े सुचारु रूप से काम करते हैं। व्यायाम करने से हृदय की मांसपेशी रक्त सप्लाई करने वाली धमनियां विकसित होती हैं, जिससे वे सिकुड़ नहीं पातीं। व्यायाम करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है, जो हृदय रोग यानी, कोरेनरी हार्ट डिजीज से शरीर को बचाता है।
वेट रहता है कंट्रोल
नियमित व्यायाम करने से मोटापे को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि मोटापा अपने आप में अनेक रोगों की जड़ है। व्यायाम, मोटापे से शरीर को बचाकर या मोटापे को घटाकर सारे शरीर पर लाभदायक प्रभाव डालता है। व्यायाम शरीर की कार्बोहाइड्रेट सहनशीलता अर्थात कार्बोहाइड्रेट टोलरेंस बढ़ाता है। व्यायाम से डायबिटीज के बचाव और नियंत्रण में भी सहायता मिलती है।
मेंटल हेल्थ
व्यायाम से शरीर के अलावा मन को भी फायदा मिलता है। मन में स्फूर्ति और ताजगी आती है। किसी प्रकार की डलनेस फील नहीं होती है। कह सकते हैं कि व्यायाम वास्तव में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए टॉनिक का काम करता है।
नीचे की स्लाइड्स में पढें, आदर इम्पोर्टेन्ट टिप्स -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story