5 मिनट में बनाएं ये 5 लजीज डिशः रेसिपी
आप मिनटों में ये व्यंजन घर पर बना सकते हैं।

हर किसी को रोज सुबह ऑफिस जाने की जल्दी रहती है।
ऐसे में आप हेल्दी ब्रेकफास्ट खा नहीं पाते। लेकिन हम आपको झटपट तैयार किए जाने वाली डिशों के बारे में बता रहे हैं।
जिन्हें आप मिनटों में घर पर बना सकते हैं।
जानिए इन डिश की रेसिपी के बारे में...
इसे भी पढ़ें- मिनटों में बनाएं स्पेशल और टेस्टी बेसन सांभरः रेसिपी
1. राजस्थानी टिक्का परांठा
सामग्री-
- 1 कप गेंहू का आटा
- 1/2 कप मक्के का आटा
- 2 टेबलस्पून बेसन
- फ्रेश क्रीम और हरी धनिया बारीक कटी हुई
- 1 प्याज बारीक कटा हुआ
- 2 टेबलस्पून अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट
- 1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- तेल
विधि-
- सारी सामग्री को मिलाकर गेंहू आटे में गूंध लें। लोई बनाकर परांठा बेलें।
- तवे पर तेल लगाकर परांठे को क्रिस्पी होने तक सेंक लें।
- बूंदी या खीरे रायते के साथ गरम-गरम सर्व करें।
2. चावल के रसगुल्ले
सामग्री-
- 1 छोटा चम्मच अरारोट पाउडर
- 1 छोटा चम्मच मैदा
- 1 बड़ा चम्मच मिल्क पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच घी
- डेढ़ कप चीनी
- 3 कप पानी
- ढ़ाई कप चावल (पके हुए)
विधि-
- सबसे पहले चावल को ब्लेंडर में डालकर दरदरा पीस लें। ध्यान रहे कि मिक्सर को एक नंबर पर ही चलाएं।
- अब एक प्लेट पर घी लगाकर इसे चिकना कर लें और पिसे हुए चावल को निकालकर प्लेट में रखें।
- चावल के पेस्ट में मैदा, अरारोट पाउडर और मिल्क पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- जितना ज्यादा अच्छे से गूंदेंगे रसगुल्ले उतने ही सॉफ्ट बनेंगे।
- चावल के तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे रसगुल्ले के बॉल्स बना लें
- तेज आंच में एक पैन में चीनी और पानी डालकर 4 से 5 मिनट तक पकाएं और चाशनी तैयार करें।
- चाशनी के तैयार होते ही रसगुल्ले पैन में डालें और 2 से 3 मिनट बाद आंच मीडियम कर पैन ढक दें और 2 मिनट तक रसगुल्ले पकाएं।
- आपके रसगुल्ले तैयार हैं।
3. रवा चाट
सामग्री-
सूजी- 150 ग्राम (1 कप), आधा कप दहीं, मुगफली के दाने 50 ग्राम (1/3 कप), राई के दाने एक छोटी चम्मच, उड़द दाल 2 छोटे चम्मच, हरी मिर्च 2 या 3 बारीक कटी हुई, अदरक 1 इंच टुकड़ा (छोटा छोटा काट लीजिए), हरी मटर के दाने आधा कटोरी, गाजर एक छोटी कटोरी कटी हुई, घी 1 टेबल स्पून (उपर से डालने के लिए), हरा धनिया 50 ग्राम बारीक कटा हुआ, हरा नरियल 1 टेबल स्पून कद्दूकस किया हुआ, नमक स्वादनुसार
विधि-
- सबसे पहले दही को अच्छी तरह से फेंट लें पानी मिलाकर, ताकि वो थोड़ा सा पतला हो जाए।
- इसके बाद अब एक सूखी कढ़ाई में रवा को डाल कर लगातार चलाते हुए इसे हल्का भूरा होने तक भून लें।
- जब रवा भुन जाए, तो इसे किसी प्लेट में निकाल लें।
- कढ़ाई में दहीं डाल लें, इसमें राई डालें और इसके तड़कने पर उड़द की दाल डाल लें, जैसे ही दाल हल्की ब्राउन हो जाए तो, इसमें मूंगफ़ली के दाने डाल कर हल्का सा भून लें।
- अब हरी मिर्च और अदरक डाल कर थोड़ा सा और भून लें, मटर के दाने और गाजर डाल कर 2-3 मिनट तक भून लें।
- सूजी का तीन गुना पानी यानि 3 कप पानी लेकर इसमें डालें, नमक और सूजी भी डाल कर चम्मच से अच्छे से मिला दें, उबाल आने पर इसे लगातार चलाते हुए गाढा होने दें।
- ये हलवे की तरह लगने लगेगा, स्वादिष्ट रवा चाट तैयार है।
4. गार्लिक ब्रेड
सामग्री-
- 3-4 ब्रेड
- 4 बड़ा चम्मच मक्खन
- 3 बड़ा चम्मच चीज
- आधा चम्मच ऑरिगेनो
- आधा चम्मच चिली फ्लेक्स
- 2 चम्मच लहसुन का पेस्ट
- स्वादानुसार नमक
- आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- तेल
विधि-
- ब्रेड के टुकड़ों पर चम्मच से मक्खन, लहसुन का पेस्ट, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च, ऑरिगेनो छिड़के और चीज कद्दूकस कर लें।
- इसी प्रक्रिया से सभी ब्रेड तैयार कर लें।
- इसके बाद धीमी आंच में तवे में तेल लगाएं और ब्रेड स्लाइस रखें। इसे 2 मिनट तक ढककर रखें।
- ढक्कन हटाएं और प्लेट में चीज गार्लिक ब्रेड निकालकर सर्व करें।
इसे भी पढ़ें- स्पेशल डे पर तंदूरी पनीर टिक्का पिज्जा खिलाकर करें सबका दिल खुशः रेसिपी
5. मसालेदार मखाने
सामग्री-
- 1 कटोरी मखाना
- 1 कटोरी भुनी हुई मूंगफली
- 1 कटोरी भुनी हुई चने की दाल
- 1 बड़ा चम्मच मक्खन
- 1 छोटी चम्मच राई
- 7-8 करी पत्ता
- 4 साबुत हरी मिर्च
- हल्दी
- नमक स्वादानुसार
- 1 चम्मच टमाटर का पाउडर
- 1 चम्मच पुदीना पाउडर
- 1 चम्मच चीज पाउडर
विधि-
- एक पैन में मक्खन गर्म करने के बाद राई, करी पत्ती और हरी मिर्च डालें।
- चटकते ही मूंगफली, चने की दाल, मखाना, हल्दी और नमक डालकर करछी से चलाते हुए अच्छे से भूनें।
- मखानों के सुनहरा होते ही आंच बंद कर दें। आपका तैयार है चटपटा मखाना।
- टमाटर का पाउडर, पुदीना पाउडर और चीज पाउडर से गार्निश कर सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App