इन 3 सिंपल एक्ससाइज से कम करें अपना बेली फैट
अपनी बिजी लाइफ में रोज जिम नहीं जा पाते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 July 2017 11:44 AM GMT
अधिकतर लोग अपना पेट अंदर करने के लिए जिम तो ज्वॉइन कर लेते हैं, लेकिन अपनी बिजी लाइफ में रोज जिम नहीं जा पाते हैं।
इससे उनका शेड्यूल बिगड़ जाता है। आप कुछ एक्सरसाइज से अपना पेट बिल्कुल अंदर कर सकते हैं।
ये हैं 3 सिंपल एक्सरसाइज...
इसे भी पढ़ें- वर्कआउट के बाद मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा पाने के कुछ तरीके
1. सिट अप्स एक्सरसाइज
- पीठ के बल लेटकर घुटने मोड़ लें। हाथों को सिर के पीछे रखें। माथे से घुटनों को छूने की कोशिश करें।
- कमर का एक्सट्रा फैट कम होता है। बैक-बोन मजबूत होता है।
2. जम्पिंग
- पैरों के बीच 2 फीट का फासला रखकर खड़े हो जाएं।
- पंजों पर बैठकर तेजी से जम्प करें। इससे बॉडी फैट कम होता है।
3. बर्पीज
- तेजी से उकड़ू बैठे उसके बाद हाथों को जमीन पर टिकाएं और पैर पीछे ले जाएं।
- फिर से उकड़ू बैठे और अपने पंजों पर जम्प करें।
इसे भी पढ़ें- बुढ़ापे में योग करने से कमजोर नहीं होती है यादाश्त: रिसर्च
याद रखें एक्सरसाइज करने से पहले थोड़ी देर वॉर्मअप और स्ट्रेचिंग जरूर करें। ज्यादा भरे पेट में एक्सरसाइज ना करें। हर एक्सरसाइज स्टेप के बाद लगभग 10 सेकेंड का रेस्ट ले सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story