Sheetla Saptami Recipes : शीतला माता को भोग लगाने के लिए घर में ऐसे बनाएं करारी ''बेसन की पूरी'', ये है रेसिपी
शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी की पूजा होली के बाद बसौड़े के नाम से मनाई जाती है। इस पूजा में माता शीतला को ठंडे भोजन का भोग लगाया जाता है। जिसमें गुलगुले या मीठे पुये के साथ फीकी यानि बिना नमक की पूरी बनाई जाती हैं। इसलिए आज हम आपको बसोड़ा यानि शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी आने से पहले बेसन पूरी रेसिपी (Besan Poori Recipe) बता रहे हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 March 2019 7:54 PM GMT
Sheetla Saptami Recipe : शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी की पूजा होली के बाद बसौड़े के नाम से मनाई जाती है। इस पूजा में माता शीतला को ठंडे भोजन का भोग लगाया जाता है। जिसमें गुलगुले या मीठे पुये के साथ फीकी यानि बिना नमक की पूरी बनाई जाती हैं। इसलिए आज हम आपको बसोड़ा यानि शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी आने से पहले बेसन पूरी रेसिपी (Besan Poori Recipe) बता रहे हैं।
बेसन पूरी रेसिपी सामग्री (Besan Poori Recipe Ingredients)
गेहूं का आटा - 1 कप
बेसन - 1/2 कप
पानी - आटा गूंदने के लिये
तेल - तलने के लिये
नमक - स्वादानुसार
लाल मिर्च - वैकल्पिक
काली मिर्च - वैकल्पिक
बेसन पूरी रेसिपी विधि (Besan Poori Recipe Process)
1. बेसन पूरी रेसिपी (Besan Poori Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा, बेसन को छान लें और नमक, लाल मिर्च या काली मिर्च मिक्स कर लें, फिर उसमें पानी मिलाते हुए एक सख्त आटा गूंदकर कुछ देर के लिए अलग रख दें।
2. इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोईयां तोड़कर बेलन की मदद से पूरियां बेल लें।
3. अब एक कढ़ाही में तेल गर्म कर लें।

4. इसके बाद एक-एक कर सभी पूरियों को कढ़ाही में डालकर धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें।
5. अब तैयार बेसन पूरी (Besan Poori) को प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें।
6. शीतला-सप्तमी या शीतलाष्टमी पर मां शीतला को बेसन पूरी (Besan Poori) का भोग लगाएं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story