UP LT Grade Mains Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर (संस्कृत और कॉमर्स) मुख्य परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग के अनुसार, कॉमर्स विषय की मुख्य परीक्षा 22 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि संस्कृत विषय की परीक्षा 23 अप्रैल 2026 को होगी। दोनों परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट के एडमिट कार्ड सेक्शन में जाकर “UP LT Grade Assistant Teacher Mains Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ओटीआर नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने पर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट लेना जरूरी है।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोग ने कुछ महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए हैं। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा, जबकि परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों का उपयोग करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में जुर्माना और कड़ी सजा तक का प्रावधान है।