Viral Video: झारखंड के बोकारो में दो महिलाओं और उनके दोस्तों की गांववालों ने डंडो से की पिटाई, यह है पूरा मामला
बोकारो में अवैध संबंधों के शक में पंचायत के आदेश पर गांववालों ने दो महिलाओं और उनके दो दोस्तों की बेहरमी से पिटाई लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी हैं।

देश के भीतर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला झारखंड के बोकारो का जहां पर एक महिला को सरेआम डंडो से पीटने की खबर सामने आई है। दरअसल बोकारो में एक महिला के दूसरे पुरुष से अवैध संबंध होने के शक में उसकी सार्वजनिक तौर पर डंडो से पिटाई की गई।
महिला की कथित पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान करके उनको गिरफ्तार किया जाएगा।
#WATCH: A couple beaten up by unknown people in Jharkhand's Bokaro. The man and woman were beaten up in suspicion of a love affair. Police says, 'We are investigation the matter. The culprits will be arrested soon'. pic.twitter.com/SdA72POGGn
— ANI (@ANI) June 5, 2018
ये है पूरा मामला
पूरा मामला बोकारो के पेंक नारायण थाना क्षेत्र का है जहां पर पंचायत में सरेआम एक महिला और उसके दो दोस्तों की पिटाई की गई। पंचायत को शक था कि कथित महिला का उसके दोस्तों के साथ अवैध संबंध है।
दरअसल पोखरिया पंचायत में रहने वाली दो शादीशुदा महिलाओं के निमियाघाट गिरिडीह के माकन के रहने वाले दो लड़कों से दोस्ती थी। रिपोर्टस के मुताबिक दोनों महिला के दोस्त अपनी दोनों महिला दोस्तों के लिए साड़ी लेकर के आए थे।
इस बात की भनक गांववालों को लग गई और उन्होंने दोनों महिलाओं के अवैध संबंध के शक में पंचायत के बीच में लाठी डंडों से उनकी पिटाई करने की सजा दी। आपको बता दे कि दोनों ही पीड़ित महिलाओं के पति झारखंड के बाहर रहते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App