Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

भाजपा की सीएए समर्थन रैली पर पथराव, शहर में लगाया गया कर्फ्यू

झारखंड के लोहरदगा जिले में विश्व हिंदू परिषद और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आज सीएए के समर्थन में रैली कर रहे थे। इस रैली में विशेष समुदाय के लोगों ने रैली में पत्थरबाजी की, जिससे काफी लोग घायल हो गए। इस तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पूरे शहर में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

सीएए के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान
X
सीएए समर्थन (प्रतीकात्मक फोटो)

नागरिकता संशोधन के समर्थन में देश के अलग- अलग शहरों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जहां झारखंड के लोहरदगा जिले में आज विश्व हिंदू परिषद और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सीएए के समर्थन में रैली कर रहे थे। जिस पर विशेष समुदाय के लोगों ने इस रैली पर जमकर पथराव कर दिया।

इस पथराव के दौरान हिंसा और आगजनी भी की गई। इस तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पूरे शहर में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। वहीं जानकारी के मुताबिक इस हिंसा प्रदर्शन में काफी लोग घायल हो गए है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोहरदगा जिले में वीएचपी और बीजेपी के आज की रैली के बारे में विशेष समुदाय के लोगों को पहले से जानकारी थी, जिससे समुदाय दल पहले से ही हमले करने की तैयारी में थे और जैसे ही रैली उस इलाके में पहुंची, विशेष समुदाय के लोगों ने जमकर पथराव शुरू करने लगे, जिससे काफी लोग घायल हो गए है।

आपको बता दें कि सीएए के खिलाफ कई राज्यों में हिंसा प्रदर्शन जारी है, जहां शांत होने के बजाय और बढ़ता ही नजर आ रहा है। इस हालात को देखते हुए सत्ताधारी सरकार के द्वारा अलग- अलग राज्यों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

और पढ़ें
Priyanka Kumari

Priyanka Kumari

Jr. Sub Editor


Next Story