भाजपा के ''शत्रु'', कांग्रेस के ''सुबोध'' और JMM के ''सोरेन'' लालू से RIMS में मिले
चारा घोटाला (fodder scam) मामले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा, कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (jmm) नेता हेमंत सोरेन रांची पहुंचे हैं।

चारा घोटाला (fodder scam) मामले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा, कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (jmm) नेता हेमंत सोरेन रांची पहुंचे।
लालू प्रसाद यादव को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद पिछले कई दिनों से रांची के राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (RIMS) में भर्ती है। शुक्रवार को रिम्स के डॉक्टरों ने लालू यादव की सांसो के असामान्य होने को खतरनाक बताया था।
#Ranchi: Shatrughan Sinha, Senior Congress leader Subodh Kant Sahay and Jharkhand Mukti Morcha(JMM) leader Hemant Soren arrive at Rajendra Institute of Medical Sciences(RIMS) to meet ailing RJD Chief Lalu Prasad Yadav pic.twitter.com/vGZzdjP4yC
— ANI (@ANI) December 22, 2018
लालू की जमानत पर सुनवाई सर्दी की छुट्टियों के बाद
लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गयी है। इस पर सुनवाई अब सर्दी की छुट्टियों के बाद चार जनवरी को होगी। चारा घोटाले के तीन मामलों में सजा काट रहे प्रसाद ने उम्र और बीमारी का हवाला देकर देवघर, चाईबासा और दुमका मामले में जमानत के लिए 11 दिसंबर को याचिका दाखिल की थी।
याचिका में कहा गया है कि प्रसाद 71 वर्ष के हो गए हैं और उनको मधुमेह, रक्तचाप सहित अन्य बीमारियां हैं। चारा घोटाला मामले में इससे पहले भी उनको जमानत मिल चुकी है। इसलिए उन्हें जमानत की सुविधा प्रदान की जाए। प्रसाद 23 दिसंबर 2017 से जेल में हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App