रंजय सिंह हत्याकांडः कोर्ट ने आरोपी हर्ष सिंह के आपराधिक रिकॉर्ड किए तलब
झारखंड उच्च न्यायालय ने धनबाद के चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड के आरोपी हर्ष सिंह के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी तीन राज्यों से तलब की है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 16 March 2019 5:39 AM GMT
झारखंड उच्च न्यायालय ने धनबाद के चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड के आरोपी हर्ष सिंह के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी तीन राज्यों से तलब की है।
न्यायमूर्ति केपी देव की पीठ ने शुक्रवार को हर्ष सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए धनबाद एसपी को बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस से हर्ष सिंह के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी मांगने का निर्देश दिया। तीनों राज्यों से जानकारी लेने के बाद धनबाद एसपी को अदालत में रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।
झरिया के विधायक संजीव सिंह के करीबी माने जाने वाले रंजय सिंह की हत्या 29 जनवरी वर्ष 2017 में की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद हर्ष सिंह को आरोपी बनाया था। पुलिस ने हर्ष सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है और उसे इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता बताया है।
पुलिस के दबाव के बाद हर्ष सिंह ने अदालत में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद से वह जेल में हैं। निचली अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद हर्ष की ओर से उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story