मुस्लिम योग टीचर राफिया को जान का खतरा, सुरक्षा में तैनान की गई फोर्स
योग सिखाने की वजह से राफिया को धमकियां मिल रही थी।

योग गुरु रामदेव के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद सुर्खियों में आई मुस्लिम महिला योगगुरु राफिया नाज को लकेर रांची में बवाल शांत होता नहीं दिख रहा है।
झारखंड पुलिस ने राफिया नाज की जान को खतरा देखते हुए उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। बता दें कि राफिया नाज के घर पर कुछ असामाजिक तत्वों ने बुधवार देर रात को पत्थरबाजी की थी।
यह भी पढ़ें- हैदराबाद: शादी की आड़ में लड़कियों की तस्करी करने वाले बहरीन के दो नागरिक गिरफ्तार
इससे वह और उनका परिवार दहशत में आ गया था। मुस्लिम महिला होने के नाते राफिया का योग करना और योग सिखाना कुछ कट्टरवादी सोच के लोगों को नागवार गुजरा है। योग सिखाने की वजह से राफिया को धमकियां मिल रही थी।
पत्थरबाजी की घटना के बाद राफिया की जान को खतरा देखते हुए डीजीपी ने उनके घर पर सुरक्षा बढ़ाते हुए दो दर्जन से भी ज्यादा झारखंड पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात कर दिए।
यह भी पढ़ें- सावधान! वायु प्रदूषण इस तरह से बनाता है हड्डियों को कमजोर
डीजीपी के आदेश के बाद डोरंडा इलाके में पूरी तरह से नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया था ताकि किसी भी प्रकार के असामाजिक हरकत करें तो कैमरे में कैद किया जा सके।
वहीं राफिया के पिता मोहम्मद रियाजुद्दीन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी बेटी की जान को खतरा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App