मौसम की जानकारी : झारखंड के कई जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना, बढ़ती सकती है ठंड
मौसम की जानकारी : झारखंड के कई जिलों में मंगलवार को बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं अगले दो दिनो तक लगातार बारिश होने की वजह से एक बार फिर ठंड अपने रफ्तार में मोड़ ले सकता है।

मौसम की जानकारी : झारखंड के कई जिलों में मंगलवार को बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं अगले दो दिनो तक लगातार बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकता है। साथ ही लोगों को बढ़ती जैसी ठंड महसूस होगी।
मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा समेत कई जिले में बारिश हो सकती है। वहीं कुछ जिलों में बारिश के साथ कोहरे बने रहने की आंशका बन सकती है। इसके अलावा अगले दो दिनों तक मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
उसके बाद मौसम शुष्क रह सकता है, लेकिन एक फरवरी को फिर से झारखंड के दक्षिणी तथा दक्षिण-पूर्वी भाग के कुछ जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। जिससे अगले दो से तीन दिनों में रात का तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक घट सकता है। वहीं बीएयू स्थित कृषि भौतिकी विभाग ने कांके का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो लगातार तीन दिनों से जारी है।