एक करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर अरविंदजी की मौत: सूत्र
झारखंड और बिहार में पुलिस बलों द्वारा ए श्रेणी में रखा गया यह नक्सली नेता प्रतिबंधित माओवादी की केंद्रीय समिति का सदस्य था।

झारखंड के प्रमुख नक्सली कमांडर अरविंदजी की राज्य के जंगलों में दिल का दौरा पड़ने से मौत की खबर है। सुरक्षा प्रतिष्ठान से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि घोड़े पर चलने वाले करीब 50 साल के अरविंदजी ऊर्फ देव कुमार सिंह ऊर्फ निशांत की आज छत्तीसगढ़ की सीमा से लगने वाले झारखंड के बूढ़ा पहाड़ के जंगलों में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
झारखंड और बिहार में पुलिस बलों द्वारा ए श्रेणी में रखा गया यह नक्सली नेता प्रतिबंधित माओवादी की केंद्रीय समिति का सदस्य था और उसके सिर पर डेढ़ करोड़ रूपये का ईनाम था।
यह भी पढ़ें- 2019 का चुनाव जीतना मोदी सरकार के लिए 'मुश्किल', नहीं समझते हैं 'धर्म' का मतलब: राहुल गांधी
एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि हमारे पास अरविंदजी की मौत की खबर है। माना जा रहा है कि आज उसे दिल का दौरा पड़ा जिसमें उसकी जान चली गई, उस वक्त वह बूढ़ा पहाड़ इलाके में था।
सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने हालांकि स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं की। उन्होंने कहा कि अरविंदजी पढ़ालिखा और तकनीकि विशेषज्ञ था। वह मधुमेह समेत कई बीमारियों से ग्रस्त था। सुरक्षाबलों पर हुए कई हमलों के पीछे उसका शातिर दिमाग था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App