Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

चुनाव प्रभावित करने के लिए नक्सलियों ने लगाया था IED : झारखंड पुलिस डीजीपी

झारखंड के सरायकेला में मंगलवार तड़के नक्सलियों ने जवानों पर एक बार फिर से हमला किया। नक्सलियों द्वारा आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के 11 जवान घायल हो गए।

चुनाव प्रभावित करने के लिए नक्सलियों ने लगाया था IED : झारखंड पुलिस डीजीपी
X

झारखंड के सरायकेला में मंगलवार तड़के नक्सलियों ने जवानों पर एक बार फिर से हमला किया। नक्सलियों द्वारा आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के 11 जवान घायल हो गए। धमाके में घायल सभी जवानों को एयरलिफ्ट करके रांची लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। सरायकेला के कुचाई व खरसावां के सीमावर्ती इलाके में रायसिंदरी के जंगल में विस्फोट तड़के 5 बजे हुआ। IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 209 कोबरा के आठ जवान और राज्य पुलिस के तीन जवान बुरी तरह घायल हो गए।

सभी जवान पेट्रोलिंग पर निकले हुए थे। बताया जाता है कि दोनों टुकडि़यों के जवान विशेष ऑपरेशन पर थे और उसी दौरान नक्सलियों ने हमला कर दिया। धमाके में घायल सभी जवानों को एयरलिफ्ट करके सुबह 7 बजे रांची लाया गया। पुलिस ने पूरे इलाके को सील करके नक्सलियों को पकड़ने का ऑपरेशन शुरू कर दिया है। विस्फोट के बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई। इस दौरान घने जंगल का लाभ उठा कर नक्सली बच निकले।

झारखंड पुलिस के डीजीपी डी.के. पांडे ने IED विस्फोट के बारे में बताया कि ये IED नक्सलवादियों ने लागए थे ताकि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सके। इलाके नक्सलियों को पकड़ने के लिए कोबरा, झारखंड जगुआर और झारखंड पुलिस द्वारा संयुक्त ऑपरेशन किया जा रहा है। एन्टी-पर्सनेल बारूदी सुरंग को नक्सलियों ने आज उड़ा दिया। 11 जवान ज़ख्मी हुए हैं, तीन की हालत गंभीर है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story