स्वच्छता सर्वेक्षण 2018: झारखंड को मिला बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का पहला पुरस्कार
वर्ष 2016 की तुलना में झारखण्ड ने अपने रैंकिंग में जबरदस्त सुधार करते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में बेस्ट परफार्मिंग राज्य का पहला पुरस्कार हासिल किया है।

वर्ष 2016 की तुलना में झारखण्ड ने अपने रैंकिंग में जबरदस्त सुधार करते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में बेस्ट परफार्मिंग राज्य का पहला पुरस्कार हासिल किया है। एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि राजधानी रांची समेत गिरिडीह, बुंडू, पाकुड़ और चाईबासा जैसे शहरों ने भी काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस सफलता के लिए अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है। एक बयान में दास ने कहा कि इसके लिए सबसे पहले मैं राज्य के नागरिकों को साधुवाद देना चाहता हूं, जिनके प्रयास से झारखंड के शहर परफॉर्मिंग बन गए हैं।
यह भी पढ़ेंः झारखंड की घटना पर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना- जलेंगी अभी और कितनी नाबालिग निर्भया
इसके साथ ही नगर विकास मंत्री, विभाग के अधिकारी, नगर निकाय के अधिकारी-कर्मचारी सभी बधाई के पात्र हैं। आने वाले समय में हमें अपने अन्य शहरों को भी बेस्ट रैंकिंग में शामिल कराना है।
विज्ञप्ति में बताया गया है कि आज शहरी विकास मंत्रालय द्वारा जारी स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में झारखंड को बेस्ट परफार्मिंग स्टेट का प्रथम पुरस्कार मिला। झारखंड ने महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ को पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
सर्वेक्षण में रांची को बेस्ट स्टेट कैपिटल इन सिटीजन फीडबैक में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। गिरिडीह (1-3 लाख आबादी) को बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक का पुरस्कार मिला।
इनपुट-भाषा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App