Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Jharkhand : सीएम रघुवर दास करेंगे मंत्रिमंडल का विस्तार आज, आजसू के विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

झारखंड में मंत्रिमंडल में आज एक बदलाव देखने को मिल सकता है। गुरूवार की शाम को सीएम रघुवर दास मंत्रालय का विस्तार करते हुए विधायक रामचंद्र सहाय को कैबिनेट मंत्री बना सकते हैं।

Jharkhand : सीएम रघुवर दास करेंगे मंत्रिमंडल का विस्तार आज, आजसू के विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
X

झारखंड में मंत्रिमंडल में आज एक बदलाव देखने को मिल सकता है। गुरूवार की शाम को सीएम रघुवर दास मंत्रालय का विस्तार करते हुए विधायक रामचंद्र सहाय को कैबिनेट मंत्री बना सकते हैं। सहाय चंद्र प्रकाश चौधरी का जगह लेंगे। बता दें कि चंद्र प्रकाश चौधरी गिरिडीह से लोकसभा पहुंचे हैं। इसके बाद ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगलसलाई विधानसभा से आजसू के नेता राम चंद्र को रघुवर दास के मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। उन्हें आज यानी गुरूवार की शाम को द्रौपदी मुर्मू राजभवन में मंत्री पद का शपथ दिलाया जाएगा। बता दें कि आजसू भी एनडीए की सहयोगी दल है। आगामी विधानसभा की तैयारियों को देखते हुए सहाय को मंत्री बनाया जा रहा है।

पिछले विधानसभा चुनाव में आजसू ने चार सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसी जीत के बाद झारखंड की नई सरकार में विधायक चंद्र प्रकाश को उन्हें मंत्री पद दिया गया था। इसके बाद वे लोकसभा चुनाव 2019 में गिरिडीह से चुनाव में खड़े हुए और जीत दर्ज की। जीत के बाद उन्होंने मंत्री पद को त्याग दिया। जिसके बाद धायक रामचंद्र सहाय को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story