Jharkhand Assembly Election : राजद ने खोले पत्ते, सात सीटों पर उतारे प्रत्याशी
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने सात प्रत्याशियों की सूची जारी की है। पार्टी कांग्रेस व जेएमएम के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है।

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) के लिए सभी पार्टियां लगातार अपने पत्ते खोल रही हैं। बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सात प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। टिकट बंटवारे में क्षेत्रीय समीकरण के साथ जातीय समीकरण का भी विशेष ध्यान दिया गया है।
टिकट के ऐलान के वक्त आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने कहा कि जिन उद्देश्यों को लेकर शिबू सोरेन के आंदोलन से झारखंड बना, वह आज उन उद्देश्य को पूरा नहीं किया गया है। भोला यादव ने कहा कि झारखंड मे हमें पहला आदिवासी मुख्यमंत्री बनाना है।
पार्टी द्वारा संजय सिंह यादव को हुसैनाबाद से, विजय राम को छतरपुर से, सत्यानंद भोक्ता को चतरा से, खालीद खलील को बरकठ्ठा से, सुभाष यादव को कोडरमा से, सुरेश पासवान को देवघर से और गोड्डा से संजय प्रसाद यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है।
बताते चलें कि राष्ट्रीय जनता दल झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर चुनाव लड़ रही है, उसके खाते में कुल सात सीटे आई हैं। अगले साल बिहार में भी विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए पार्टी उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ रही है जहां उसकी पकड़ है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App