Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जेपी नड्डा का विरोधियों पर तंज, कहा- हम 'भलाई' के लिए आए हैं और वो 'मलाई के लिए

झारखंड में विधानसभा चुनाव 2019 के तहत 16 दिसंबर को होने वाले चौथे चरण के मतदान के लिए आज प्रचार समाप्त हो गया है। इस चरण में राज्य की 15 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।

जेपी नड्डा का विरोधियों पर तंज, कहा- हम
X
जगत प्रकाश नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज झारखंड के गोड्डा एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विरोधियों पर निशाना साधा है। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हम 'भलाई' के लिए आए हैं और वो 'मलाई के लिए आए हैं। राजनीति में, हम लोगों की भलाई के लिए काम करना चाहते हैं और वे 'हलवा' खाना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में डबल इंजन सरकार ने भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया है। साथ ही राज्य को विकास के पथ पर अग्रसर किया। लोगों को रघुबर दास जी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।

आज थम गया चुनाव प्रचार

बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव 2019 के तहत 16 दिसंबर को होने वाले चौथे चरण के मतदान के लिए आज प्रचार समाप्त हो गया है। इस चरण में राज्य की 15 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story