सत्ता की प्यास में आज हेमंत सोरेन कांग्रेस की गोद में बैठकर मुख्यमंत्री बनने की कोशिश कर रहे हैं : अमित शाह
सत्ता की प्यास के कारण आज हेमंत सोरेन कांग्रेस की गोद में बैठकर मुख्यमंत्री बनने की कोशिश कर रहे हैं। उनका उद्देश्य केवल सत्ता को हासलि करना है जबकि भाजपा का उद्देश्य झारखंड को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना है।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 का रण जीतने के लिए राजनातिक दलों के नेताओं ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। इसी क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज झारखंड के चक्रधरपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में, नरेंद्र मोदी सरकार और रघुबर दास सरकार ने झारखंड से नक्सलवाद को उखाड़ फेंका और विकास का रास्ता साफ किया है।
सत्ता की प्यास के कारण आज हेमंत सोरेन कांग्रेस की गोद में बैठकर मुख्यमंत्री बनने की कोशिश कर रहे हैं। उनका उद्देश्य केवल सत्ता को हासलि करना है जबकि भाजपा का उद्देश्य झारखंड को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना है।
#WATCH Amit Shah in Chakradharpur: Kapil Sibal said in SC that there is no need to hurry in Ram Janmabhumi case....We requested that the case should be moved faster. What was the result? SC has given judgement & now a grand sky-high temple of Ram Lalla will be built in Ayodhya. pic.twitter.com/OaoH8dtsqP
— ANI (@ANI) December 2, 2019
झारखंड चाहता है कि अयोध्या में रामलला का मंदिर बने
इसके अलवा अमित शाह ने कहा कि मुझे यकीन है कि झारखंड कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाना चाहता है। झारखंड आतंक को खत्म करना चाहता है। झारखंड चाहता है कि नक्सलवाद खत्म हो। झारखंड चाहता है कि अयोध्या में रामलला का मंदिर बने।
राम जन्मभूमि मामले में जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं
कांग्रेस पर राममंदिर को लेकर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि राम जन्मभूमि मामले में जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। हमने अनुरोध किया कि मामले को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। आपका रिजल्ट क्या था? सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया है और अब अयोध्या में राम लल्ला का एक भव्य मंदिर बनाया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App