कल हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार, जानें कितने विधायकों को मिल सकती है शपथ
हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार 24 जनवरी को जारी किया जाएगा। जहां राजभवन में आठ विधायक मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं।

हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार 24 जनवरी को जारी किया जाएगा। जहां राजभवन में दोपहर 1 बजे से शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत की जाएगी। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिल कर मंत्रियों की सूची सौंपी गई। इसके अलावा मंत्रिमंडल गठन के लिए समय भी निर्धारित किया गया।
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आठ विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। कांग्रेस से राजेन्द्र सिंह, दीपिका पांडेय तथा बन्ना गुप्ता को मंत्री बनाने की चर्चा है। वहीं राजद के एकमात्र विधायक को मंत्री बनने की उम्मीद है। झामुमो से स्टीफन मरांडी, चम्पई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जगन्नाथ महतो, दीपक बिरुआ तथा मथुरा महतो के नाम शामिल है।
अगर मंत्री विभाग की बात की जाए तो कांग्रेस को स्कूली शिक्षा, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, ऊर्जा विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अलावा ग्रामीण विकास या नगर विकास विभाग दिए जाने पर सहमति बनी है। वहीं एक विभाग राजद से मंत्री बने सत्यानंद भोक्ता को श्रम मंत्री का पद दिया जा सकता है। जबकि शेष विभाग झामुमो के खाते में जाएंगे।