Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

झारखंड : ट्रक-बस में जोरदार टक्कर, 11 की मौत, 25 गंभीर रूप से घायल

हजारीबाग जिले के चौपारण थाना के दनुआ घाटी नाम के इलाके में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं 6 लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। मीडिया सू्त्रों के मुताबिक लोहे के छड़ से लदे ट्रक और सवारी बस के आमने-सामने आ जाने से यह हादसा हुआ है।

झारखंड : ट्रक-बस में जोरदार टक्कर, 11 की मौत, 25 गंभीर रूप से घायल
X

हजारीबाग जिले के चौपारण थाना के दनुआ घाटी नाम के इलाके में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं 6 लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। मीडिया सू्त्रों के मुताबिक लोहे के छड़ से लदे ट्रक और सवारी बस के आमने-सामने आ जाने से यह हादसा हुआ है। बस का नाम महारानी बताया जा रहा है जो रांची से बिहार के गया जा रही थी। घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोग व पुलिस ने मिलकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि राजधानी रांची से गया जा रही बस ने दनुआघाटी से नियंत्रण खो दी जिसके बाद छड़ से लदे ट्रक में जाकर टकरा गई। बस और ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 9 लोगों की मौत हो गई, दो लोगों की बाद में इलाज के दौरान मौत हुई। बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल हो गया था।

घटना के बाद सभी यात्रियों में भगदड़ का महौल हो गया था, वहीं हादसा होने से सड़क पर काफी देर तक जाम लगी रही। पुलिस व स्थानीय लोगों की वजह से बचाव कार्य किया गया। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह 3.30 बजे हुई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story