Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

झारखंड : कर्ज से परेशान किसान ने कुंए में कूदकर दी जान

झारखंड में एक किसान ने कुंआ में कूदकर आत्महत्या कर लिया है। किसान की पहचान लखन महतो (45 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि लखन महतो रांची के चान्हों के स्थित पतरातू गांव के रहने वाले थे।

झारखंड : कर्ज से परेशान किसान ने कुंए में कूदकर दी जान
X

झारखंड में एक किसान ने कुंआ में कूदकर आत्महत्या कर लिया है। किसान की पहचान लखन महतो (45 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि लखन महतो रांची के चान्हों के स्थित पतरातू गांव के रहने वाले थे। शुक्रवार की रात लखन महतो ने मनरेगा के तहत बनाए गए एक कुंए में कूदकर जान दे दी है। परिजनों ने जब सुबह कुंए में शव देखा तो घर में मातम पसर गया। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय मीडिया प्रभात खबर के मुताबिक राम लखन महतो ने मनरेगा के तहत अपने घर के पास ही एक कुंआ बनवाया था, कुंआ बनवाने में हुए खर्च के भुगतान के लिए महतो आए दिन ब्लॉक का चक्कर लगाते रहते थे। कर्ज न चुका पाने के कारण महतो मानसिक रूप से बहुत तनाव में था। लखन के घर में उसकी बूढ़ी मां व तीन बच्चे हैं। वही इस मामले में पुलिस ने कहा है कि महतो ने आत्महत्या की है लेकिन इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला साफ हो जाएगा, जांच जारी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story