Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

झारखंड हमले पर DIG बोले- हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करेंगे कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों

झारखंड के सरायकेला में शुक्रवार को नक्सली हमले में पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। नक्सली वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार भी उठा ले गए। कोल्हान डीआईजी कुलदीप द्विवेदी ने सरायकेला घटना को लेकर कहा कि पहला नजर में देखा जाए तो ऐसा लगता है कि माओवादियों ने यह हमला घात लगाकर किया है।

झारखंड हमले पर DIG बोले- हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करेंगे कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों
X

झारखंड के सरायकेला में शुक्रवार को नक्सली हमले में पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। नक्सली वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार भी उठा ले गए। कोल्हान डीआईजी कुलदीप द्विवेदी ने सरायकेला घटना को लेकर कहा कि पहला नजर में देखा जाए तो ऐसा लगता है कि माओवादियों ने यह हमला घात लगाकर किया है। इस हमले में 2 अधिकारी और 3 जवान शहीद हो गए, ड्राइवर सुरक्षित लौट आया।

डीआईजी के द्विवेदी ने आगे कहा कि हमारे जवानों ने नक्सियों के हमले की जवाबी कार्रवाई की और नक्सली कथित रूप से घायल हो गए थे। एक सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए भी प्रयास करेंगे कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। सुरक्षाबलों के हथियार भी लूट लिए गए, 3 इंसास राइफल और 2 पिस्तौल लूट लिए गए है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को झारखंड के सरायकेला में घात लगाकर बैठे कुछ नक्सिलयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमसे में दो अधिकारियों समेत पांच जवानों की शहादत हो गई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story