Big News: बोकारो सीआरपीएफ कैंप में चली गोलियां, दो जवानों की मौत
झारखंड के बोकारो में सीआरपीएफ कैंप में जवानों के दो गुटों के बीच गोली चलने की खबर है।

X
झारखंड के बोकारो में सीआरपीएफ कैंप में जवानों के दो गुटों के बीच गोली चलने की खबर है। झड़प के दौरान दो जवानों की मौत हो गई है तो वहीं 2 घायल बताए जा रहे हैं। दो गुटों ने एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। ये सभी जवान चुनाव ड्यूटी में लगे हुए थे। इन जवानों की ड्यूटी गोमिया विधानसभा क्षेत्र में लगी हुई थी।
मृतक जवान अधिकारी एक सहायक कमांडेंट और एक सहायक उप-निरीक्षक के पद पर तैनात थे। वो 226 वीं बटालियन के थे और चुनाव ड्यूटी पर तैनात थे। झारखंड विधानसभा चुनाव पांच चरणों में हो रहे हैं। तीन चरणों में मतदान होना बाकी हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story