Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

CBI करेगी झारखंड में 25,000 करोड़ रुपए के चिट फंड घोटाले की जांच

उच्च न्यायालय के निर्देश पर ली जिम्मेदारी।

CBI करेगी झारखंड में 25,000 करोड़ रुपए के चिट फंड घोटाले की जांच
X

सीबीआई ने झारखंड में 25,000 करोड़ रुपए के चिट फंड घोटाले से जुड़े 20 मामलों की जांच की जिम्मेदारी राज्य उच्च न्यायालय के निर्देश पर अपने हाथों में ली है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने 193 आरोपियों ( लोगों और कंपनियों) से जुड़ी 20 प्राथमिकियां फिर से दर्ज की है। सीबीआई की प्राथमिकियों में कहा गया है कि इन मामलों की जांच अब तक झारखंड पुलिस कर रही थी।

झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश में कहा गया था कि अतिरिक्त महाधिवक्ता ने यह दलील दी है कि प्रतिवादी की ओर से एक विस्तृत जवाबी हलफनामा दाखिल किया गया है, जिसके जरिए कई तथ्य सामने लाए गए हैं।

इनमें एक कंपनी के घोटाले की राशि करीब 1600 करोड़ रूपया है जबकि कुल राशि 25,000 करोड़ रुपए से ज्यादा हो सकती है।

अदालत को राज्य में संचालित 27 चिट फंड कंपनियों की एक सूची सौंपी गई थी, जो राज्य पुलिस की निगरानी के दायरे में थी।

उपरोक्त मामलों के अलावा चिट फंड कंपनियों के बारे में अन्य पुलिस थानों में दर्ज प्राथमिकियां भी सीबीआई को आगे की जांच के लिए सौंपी गई हैं। झारखंड सरकार की मदद से सीबीआई इन मामलों की पहचान करेगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story