Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

झारखंड : मंत्री पद की शपथ लेने के बाद अर्जुन मुंडा आज पहुंचेेंगे रांची, स्वागत की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना ली है। कैबिनेट मंत्रियों का भी गठन हो चुका है। मोदी सरकार-2 नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज रांची पहुंचने वाले हैं।

झारखंड : मंत्री पद की शपथ लेने के बाद अर्जुन मुंडा आज पहुंचेेंगे रांची, स्वागत की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता
X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना ली है। कैबिनेट मंत्रियों का भी गठन हो चुका है। मोदी सरकार-2 नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज रांची पहुंचने वाले हैं। वे शपथ लेने के बाद पहली बार रांची आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। जिला भाजपा की ओर से स्वागत की तैयारियां जोरों पर है। भाजपा के क्षेत्रिय नेता केके गुप्ता के अनुसार लगभग सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता एक बाइक रोड शो भी करेंगे।

मुंडा ने लिया आडवाणी का आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री के बाद अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली में शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके घर पर मुलाकात की। इस दौरान उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी मौजूद रहीं। मुंडा ने आडवाणी से आशीर्वाद लिया और आडवाणी ने केंद्रीय मंत्री बनने की बधाई दी। वहीं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने भी मुंडा को केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य बनने पर बधाई दी। दिल्ली में झारखंड भवन में केंद्रीय मंत्री मुंडा ने मुलाकात की।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story