RSS ने 53 परिवारों की कराई घर वापसी
आरएसएस का आरोप है कि ईसाई मिशनरियों ने पिछले 10 सालों में पूरे क्षेत्र में कब्जा कर लिया और लोगों का धर्म परिवर्तन कराया गया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 11 April 2017 12:19 AM GMT
बीजेपी शासित राज्य झारखंड में पिछले एक महीने में करीब 53 परिवारों की कथित तौर पर घर वापसी कराई गई है। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) ने झारखंड के अरकी में “ईसाई मुक्त” ब्लॉक बनाने के लिए अभियान शुरू किया है।
इस अभियान के तहत लोगों को धर्मांन्तरित करवाया गया है। हिंदू धर्म में वापसी करने वाले सभी परिवार सिंदरी पंचायत के हैं। आरएसएस का आरोप है कि ईसाई मिशनरियों ने पिछले 10 सालों में पूरे क्षेत्र में कब्जा कर लिया और लोगों का धर्म परिवर्तन कराया गया।
हिंदुस्तान टाइम्स ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि कथित तौर पर संघ का यह घर वापसी अभियान पूरे अप्रैल भर चलेगा। आरएसएस के संयोजक लक्ष्मण सिंह मुंडा ने एचटी से बातचीत में कहा कि इसे धर्मांतरण नहीं कहा जा सकता।
उन्होंने कहा कि हम केवल अपने भाई-बहनों को उनके धर्म में वापस ला रहे हैं। हम ईसाई मुक्त ब्लॉक चाहते हैं। गांववाले अपने उसी मूल में लौट रहे हैं, जहां से उनकी उत्तपति हुई है। रिपोर्ट में कहा गया कि कुछ दिन पहले कोछासिंधारी गांव में 7 परिवारों के लोगों का शुद्दिकरण भी कराया गया था।
गौरतलब है कि धर्मांतरण के मुद्दे पर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी आदिवासियों के ईसाई धर्म को अपनाने के बाद चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि आदिवासियों का धर्म परिवर्तन कराने वाले पादरियों को जेल भेज देंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story