हिजबुल कमांडर सबजार के जनाजे में शामिल आतंकी ने किया सरेंडर
इस आतंकी को पत्थरबाजी करते और ग्रेनेड हमला करते भी देखा गया था।

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। आतंकी संगठन हिजबुल के कमांडर सबजार बट की अंतिम यात्रा में शामिल हुए आतंकी दानिश अहमद ने हंदवाड़ा पुलिस और 21 राजपूताना राइफल्स के सामने आत्मसर्मपण कर दिया है। सुरक्षा जानकारों का मानना है कि घाटी में पुलिस और सेना की ये बड़ी कामयाबी है।
दानिश ने पुलिस को पूछताछ में कई अहम जानकारी दी है। दानिश ने बताया कि वो सोशल मीडिया के जरिए आतंकियों के संपर्क में आया था। वह साउथ कश्मीर के आतंकियों के साथ था और उनके ही कहने पर वो हिजबुल में शामिल हुआ था।
करीब दो सप्ताह पहले जब सेना ने सबजार भट को मार गिराया था, तब दानिश का एक विडियो सामने आया था। खबरों के मुताबिक, दानिश को पत्थरबाजी करते और ग्रेनेड हमला करते भी देखा गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App