अनंतनाग में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद
इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार रात को भी सीजफायर का उल्लंघन किया गया।

जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के काजीगुंड में सेना के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में सेना के एक जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 5 जवान घायल हो गए हैं।
यह हमला जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड हाईवे पर हुआ है। आतंकियों ने सेना के काफिले पर आंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
J&K: 1 Army personnel lost his life & 4 injured in attack by terrorists on Army convoy that took place in Qazigund (visuals deferred) pic.twitter.com/CDb2cJkCmf
— ANI (@ANI_news) June 3, 2017
हमले के बाद सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है। सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है। बता दें कि शनिवार की रात को भी पाक ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाक ने पूरी रात पुंछ सेक्टर में गोलीबारी की थी।
गौरतलब है कि पिछले हफ्तों सेना ने हिजबुल कमांडर सब्जार भट्ट को मार गिराया था। इसके बाद सेना ने घाटी में सक्रिय 12 खूंखार आतंकियों की लिस्ट जारी की थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App