जम्मू-कश्मीर: आतंकी बुरहान वानी की वायरल तस्वीर के सभी आतंकी ढेर
आतंकी बुरहान वानी के एक ग्रुप की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने बीते एक साल में आतंकियों को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। सेना ने हिजबुल कमांडर बुरहान वानी समेत पाकिस्तान के आंतकी संगठन हिजबुल और लश्कर के घाटी में एक्टिव आतंकियों को मार गिराया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 18 महीनों के अंदर कश्मीर में सेना ने 10 वॉटेड आतंकियों को मार गिराया है। अभी हाल ही में बीते शनिवार को कश्मीर के पुलवामा में हिजबुल मुजाहिदीन के घाटी कमांडर और आतंकी वसीम अहमद शाह को मार गिया था।
ये भी पढ़ें - J&K: कुलगाम में पुलिस गाड़ी पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद
ये है बुरहान वानी समेत 10 आतंकियों की लिस्ट...
1. बीती 14 अक्टूबर को सेना ने कार्रवाई कर आतंकी वसीम शाह को मार गिराया। बुरहान ब्रिगेड का आखिरी आतंकी था।
2. बीते महीने 10 सितंबर को सेना ने आदिल खांडे को कार्रवाई में मार गिराया। आतंकी बनने से पहले स्कूल बस चलाता था।
3. वहीं मई महीने में सब्जार अहमद भट का एनकाउंटर कर मार गिराया। भट को बुरहान के बाद हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बना था।
4. इसी साल फरवरी महीने में सेना ने बुरहान वानी के सबसे करीबी दोस्त सद्दाम पैड को कार्रवाई में मार गिराया।
5. बीते साल 28 अक्टूबर 2016 को सेना और पुलिस की कार्रवाई के दौरान आतंकी आफाक उल्लाह मार गिराया गया। एमटेक की पढ़ाई की थी।
6. 8 जुलाई 2016 को सेना ने हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को एनकाउंटर में मार गिराया था। जिसके बाद घाटी में तनाव बढ़ गया था।
7. 29 मई 2016 को आतंकी तारिख अहमद पंडित ने कश्मीर पुलिस के आगे सरेंडर किया था।
8. 7 मई 2016 को सेना ने इशफाक हमीद को मार गिराया। हमीद एक सम्पन्न परिवार से था लेकिन साल 2015 में आतंकी बन गया।
9. 17 अप्रैल 2016 को आंतकी वसीम मल्लाह भी सेना का शिकार बना और एनकाउंटर में मारा गया। शोपियां में तीन पुलिस वालों की हत्या में शामिल था।
10. सेना की कार्रवाई में 7 अप्रैल 2016 को नसीम पंडित एनकाउंटर में मारा गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App