LOC: पाक ने स्कूलों पर दागे मोर्टार, 55 बच्चे फंसे
बच्चों की जान बचाने के लिए अभी भारतीय सुरक्षबलों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 18 July 2017 4:11 PM GMT
जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग जारी है। आतंकियों ने इस क्षेत्र के स्कूलों पर मोर्टार दागे हैं। LOC के करीब राजौरी में 9 स्कूलों के करीब 50 बच्चे फंसे हैं।
J&K: Ceasefire violation by Pakistan from 1350 hours in Naushera sector along the Line of Control; Indian army retaliating. pic.twitter.com/XrkkfTbYrb
— ANI (@ANI_news) July 18, 2017
बच्चों की जान बचाने के लिए अभी भारतीय सुरक्षबलों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अबतक 12 बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है। बच्चे स्कूलों की बिल्डिंग के अंदर फिलहाल सुरक्षित हैं।
इसे भी पढ़ें: LoC: सेना ने 3 आतंकियों को किया ढेर, मुठभेड़ जारी
ये बच्चे LOC से करीब 2 किलोमीटर दूर कदाली के सरकारी स्कूल से बचाए गए। नौशेरा सेक्टर के सहर में बने सरकारी हाई स्कूल में 50-55 बच्चे अभी भी फंसे हुए हैं और उनके लिए बुलेट प्रूफ गाड़ियां भेजी गई हैं।
गौरतलब है कि आज एलओसी में भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आतंकवादियों को मार गिराया है। सोमवार को पाकिस्तान की ओर से उरी सेक्टर में की गई गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया था। वहीं एक स्थानीय बच्ची की भी गोली लगने से मौत हो गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story