पाकिस्तान नहीं आ रहा बाज, पिछले 6 दिनों में किया 6 बार सीजफायर का उल्लंघन
इस हमले में किसी जवान अथवा नागरिक के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।

जम्मू के अनारिया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स ने छठे दिन सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की है। इसके बाद सुरक्षाबलों के जवानों ने पाकिस्तानी रेंजर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए गोलीबारी की।
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने अनारिया सेक्टर में रविवार रात करीब 9 बजे गोलीबारी शुरू कर दी थी, यह गोलीबारी सोमवार सुबह 05:30 बजे तक रूक-रूक जारी रही।
#Pakistan Violates Ceasefire, 6th Time In 6 Days, BSF Fires Back https://t.co/TUHt48nV5h pic.twitter.com/x4wNA2x9of
— Outlook Magazine (@Outlookindia) September 18, 2017
बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी का मुहंतोड़ जवाब देते हुए दुश्मन की ओर से हो रही गोलीबारी को रोक दिया। अधिकारी ने बताया की इस हमले में किसी जवान अथवा नागरिक के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।
बता दें कि 16 सितंबर को पाकिस्तानी रेंजर्स ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बीएसएफ के जवानों की एक दर्जन से ज्यादा चौकियों को निशाना बनाया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App