पुंछ में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 2 जवान घायल
भारतीय सेना पाक के फायरिंग का करारा जवाब दिया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 29 Jun 2017 8:23 AM GMT
पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्ल्घन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ में फायरिंग की है।
पाकिस्तान की ओर से पुंछ के रिहायशी इलाकों में फायरिंग हुई है जिसमें भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए हैं।
Pakistan violated ceasefire along LoC in Poonch sector from 0130 hours; Indian Army retaliating, two soldiers sustained minor injuries pic.twitter.com/H1z0jOJasJ
— ANI (@ANI_news) June 29, 2017
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में अकारण गोलीबारी शुरू कर दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी रात 1 बजकर 30 मिनट से शुरू हुई। तब से लगातार भारतीय फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
ये भी पढ़ें- J&K: अलगाववादी नेता यासीन मलिक गिरफ्तार
गौरतलब है कि पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन करता आ रहा है। हाल ही में पाकिस्तान की बैट टीम द्वारा भारतीय जवानों के शवों के साथ हुई बर्बरता का मामला भी सामने आया था। लेकिन भारतीय सेना लगातार पाकिस्तान को करारा जवाब दे रही है।
इससे पहले भी पाकिस्तानी रेंजर चेतावनी के बावजूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। 5 जून को डीजीएमओ ले. जनरल ए के भट्ट ने उनके पाकिस्तानी समकक्ष को सीजफायर उल्लंघन को लेकर चेतावनी भी दी थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story