पाक की इस नापाक हरकत के कारण सेना ने 727 लोगों को भेजा दूसरी जगह
पाकिस्तान की तरफ से जारी गोलीबारी में छह नागरिक घायल हो गए।

जम्मू और सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाकों में पाकिस्तानी सेना की तरफ से की जा रही गोलाबारी और गोलीबारी में फंसे 727 लोगों को पुलिस ने सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है।
पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू और सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी हुई भारतीय सीमा चौकियों और गांवों को निशाना बनाया जिससे कल छह नागरिक घायल हो गए।
पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि पाकिस्तान की सीमा से लगे हुए (अरनिया, आर एस पुरा और रामगढ़ सेक्टर) क्षेत्रों में रहनेवाले 727 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
इनमें से जोराफार्म गांव में रहनेवाले 78 गुर्जर भी थे, जो गोलाबारी में फंसे हुए थे। पुलिस ने इन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।
ठीक इसी तरह से अन्य लोगों को अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे हुए गांवों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
इस सप्ताह पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से लगातार अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी और गोलाबारी हुई है।
पाकिस्तानी सैनिकों ने कल 15 से ज्यादा चौकियों को निशाना बनाया। भारतीय सैनिकों ने भी इसका माकूल जवाब दिया।
कल देर रात तक रुक-रुक कर दोनों तरफ से गोलीबारी का सिलसिला जारी रहा। पाकिस्तानी सैनिकों ने सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर के जेरधा गांव में भी गोलाबारी की।
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा से लगे इलाके में भारतीय सैनिकों की कथित गोलीबारी में छह पाकिस्तानी नागरिकों की मौत की आज निंदा की और भारत के उच्चायुक्त को तलब किया।
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी विदेश सचिव ऐजाज अहमद ने भारतीय उच्चायुक्त गौतम बंबावाले को तलब किया।
अहमद ने भारतीय गोलीबारी की ‘‘कड़ी निंदा'' की जिसमें बिनी सुलारियान गांव में चार महिलाओं समेत छह आम नागरिकों की मौत हो गई और 15 महिलाओं तथा पांच बच्चों समेत 26 अन्य घायल हो गए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App