पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, रात से जारी है गोलीबारी
भारतीय सेना भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुहतोड़ जवाब दे रही है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 Sep 2017 11:03 AM GMT
पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान रात 12 बजे से लगातार जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा के अरनिया सेक्टर में बने भारतीय पोस्ट को निशाना बनाकर गोलीबारी कर रहा है।
#Visuals from J&K's Arnia Sector where Pakistan violated ceasefire today. pic.twitter.com/qCbBtDGxNM
— ANI (@ANI) September 21, 2017
भारतीय सेना भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुहतोड़ जवाब दे रही है। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे सीजफायर का उल्लंघन में कल दो जवान शहीद हो गए थे। जबकि पंजाब में पाकिस्तान बॉर्डर पर भारतीय सेना ने दो घुसपैठियों को मार गिराया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story