J&K: कुपवाड़ा में पाक की नापाक हरकत, तोड़ा युद्धविराम, दो जवान शहीद
सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।

कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आज पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में सेना के दो जवान शहीद हो गए।
#UPDATE Kupwara, J&K: Two Army personnel lost their lives in ceasefire violation.
— ANI (@ANI_news) July 12, 2017
सेना के एक अधिकारी ने पहचान उजागर करने से इनकार करते हुए कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी में दो जवान शहीद हुए हैं।
इससे पहले इसी अधिकारी ने कहा था कि भारतीय सेना के एक गश्ती दल पर पाकिस्तानी सैनिकों ने घात लगा कर हमला किया और उनपर गोलीबारी की जिसमें दो सैनिक शहीद हो गए।
इसे भी पढ़ें: बडगाम में सुरक्षाबलों ने हिजबुल के 3 आतंकियों को किया ढेर
इससे पहले बुधवार को ही पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से सटे पुंछ के बालाकोट इलाके में एक बार फिर संघर्षविराम उल्लंघन किया।
पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के ही भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों पर मोर्टार से निशाना बनाया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App