J&K: कुपवाड़ा में घुसपैठ कर रहे दो आतंकी ढेर
सेना के जवानों से आतंकियों की मुठभेड़ अब भी जारी है।

कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की लेकिन सेना के जवानों ने उनके प्रयास को नाकाम कर दो आतंकवादियों को घुसपैठ में मार गिराया। मिली खबरों के मुताबिक बुधबार देर रात बिमला पोस्ट के पास सेना को आतंकियों की हलचल पर नजर पड़ी थी।
जिसके बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी उधर सेना ने भी मोर्चा सभालते हुए जबाव में गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें सुरक्षाबलों ने इस घुसपैठ में दो आतंकियों को मार गिराया।
सूत्रों से मिली सूचना के मुताबिक इलाके में सेना के जवानों से आतंकियों की मुठभेड़ अब भी जारी है। बता दे पाकिस्तान ने आज जम्मू-कश्मीर के पुंछ के खारी करमरा में सीजफायर का उलंघन कर गोलीबारी की थी। जिसके बाद गोलीबारी के जबाव में सेना के जवानों ने जमकर गोलीबारी की।
J&K: Infiltration bid foiled in Kupwara's Keran sector. Two terrorists gunned down. pic.twitter.com/ea1TwApUoR
— ANI (@ANI_news) June 22, 2017
बता दे रक्षा मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक, 'पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। वे छोटे स्वचालित हथियारों तथा मोर्टार का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारतीय जवान उनका प्रभावी ढंग से जवाब दे रहे हैं।
पिछले बुधवार 14 जून को भी पाकिस्तान ने गोलीबारी की थी। जिसके बाद भारतीय सेना ने जम्मू के पुंछ जिले में भीम्बर गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा एलओसी पर मुंहतोड़ जवाब दिया था।
J&K: Ceasefire violation by Pakistan in Poonch sector's Khari Karmara; Indian forces retaliating. pic.twitter.com/5e00kSg7Vu
— ANI (@ANI_news) June 22, 2017
सेना की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी रेंजर्स मारे गए। पाकिस्तानी सेना भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ को आसान बनाने के लिए सीजफायर का उल्लंघन करता रहता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App