जानें कौन था अमरनाथ हमले का मास्टरमाइंड अबू इस्माइल
अबु इस्माइल अनंतनाग और आसपास के इलाकों में लश्कर का कमांडर था।

जम्मू कश्मीर के नौगाम में सेना ने पाकिस्तानी आतंकी और अमरनाथ यात्रा के मास्टर माइंड अबु इस्माइल और उसके सहयोगी अबु कासिम को मार गिराया है। बता दें कि अमरनाथ यात्रियों पर हमले में अबु इस्माइल का हाथ था।
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने जम्मू-कश्मीर पुलिस को इस्माइल और कासिम को मार गिराने पर बधाई दी है। सीआरपीएफ के डीजी आरआर भटनागर ने कहा कि अबु इस्माइल का मारा जाना सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी है।
कौन था अबू इस्माइल
1. अबू इस्माइल कश्मीर घाटी में लश्कर का कमांडर था।
2. अबु दुजाना के मारे जाने के बाद लश्कर ने इस्माइल का कमांडर बनाया था।
3. इस्माइल पाकिस्तान के मीरपुर का रहने वाला था।
4. पिछले 4 सालों से घाटी में रह रहा था।
5. अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले का मास्टमाइंड था।
6. दो बार सुरक्षाबलों के हाथों से इस्माइल बच निकल चुका था।
7. कश्मीर में बैंक लूट वारदातों में वांछित था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App