अमरनाथ हमला: कश्मीरी मुसलमानों ने पेश की मिसाल,घायलों की मदद करने के लिए आए सामने
इन मुसलमानों ने तत्काल रूप से घायलों की मदद की।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 11 July 2017 11:49 AM GMT
कश्मीर हिंसा के बीच मानवता की मिसाल देखने को मिले। अमरनाथ हमले में घायल यात्रियों को बचाने के लिए स्थानिय मुस्लिमों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया।
हमले के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई जिसके बाद आसपास के कश्मीरी मुसलमान मौके पर जुट गए। इन मुसलमानों ने तत्काल रूप से घायलों की मदद की। उन्होंने बस से घायलों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
इन स्थानीय मुसलमानों ने हमले में सुरक्षित बचे यात्रियों को भी ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि अंनतनाग में सोमवार को अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमले में 7 यात्रियों की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हुए। इस हमले के पीछे लशकर-ए-तैयबा का हाथ बताया जा रहै है। हमले में घायल 4 यात्रियों की हालत गंभीर है और मृतकों में 5 महिलाएं शामिल हैं। हमले में कुल 19 यात्री घायल हैं। हमले के वक्त बस में कुल 54 यात्री मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें: अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर किए गए हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगाः वेकैंया नायडू
जहां एर तरफ लश्कर-ए-तैयबा ने हमले की जिम्मेदारी लेने से इंकार किया है वहीं दूसरी तरफ अमरनाथ हमले के मास्टरमाइंड लश्कर आतंकी इस्माइल की तस्वीर सामने आई है। इस्माइल ने तीन अन्य आतंकियों के साथ मिलकर हमले को अंजाम दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story