केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा, घाटी में आतंक के बस अब कुछ ही दिन बाकी
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह सच है कि हर कश्मीरी आतंकी नहीं है।

अमरनाथ तीर्थ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद वहां के हालत का जायजा लेने के लिए केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह जम्मूकश्मीर गए थे।
घाटी में लगातार हो रहे आतंकी हमले पर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हम कड़ी कार्रवाई कर रहे है और घाटी में आतंक अब अपने अंतिम चरण में है।
J&K: MoS Home Hansraj Ahir and MoS PMO Jitendra Singh met CM Mehbooba Mufti in Srinagar. pic.twitter.com/bCuOJlSH2W
— ANI (@ANI_news) July 12, 2017
घाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर और जितेंद्र सिंह ने कि यह सच है कि हर कश्मीरी आतंकी नहीं है।
दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने महबूबा मुफ़्ती से मुलाकात के बाद कहा कि घाटी से जल्दी ही आतंक सफाया कर दिया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर से पूरे देश की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। अमरनाथ यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें अगर कोई सुरक्षा चूक हुई है तो उसमें सुधार किया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App