जम्मू-कश्मीर: भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
बारिश के कारण कई जगहों पर हुए भूस्खलन के बाद राजमार्ग को बंद कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर के रामबन और उधमपुर जिलों में रातभर हुई बारिश की वजह से हुए भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को रोक दिया गया है।
यह कश्मीर घाटी को समूचे देश को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है। पुलिस अधिकारियों ने कहा, ‘उधमपुर और रामबन जिलों में बारिश के कारण कई जगहों पर हुए भूस्खलन के बाद राजमार्ग को बंद कर दिया गया है।
बीआरओ के कर्मचारी और मशीनें 300 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर अवरोधकों को हटाने के काम में लगे हुए हैं।
J&K: Jammu-Srinagar National Highway blocked due to landslide after overnight heavy rainfall at various spots along the highway in Udhmapur. pic.twitter.com/GDG90VnIRG
— ANI (@ANI_news) July 13, 2017
बता दे यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया है कि सभी वाहनों को सुरक्षित जगह पर रोक दिया गया है। सड़क सीमा संगठन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग को ठीक करने के लिए मशीनें और लेबर को लगाया गया है।
ये भी पढ़े- कश्मीर से जल्द होगा आतंक का सफाया, ये है प्लान
उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस अधिकारी द्वारा ग्रीन सिग्नल देने पर यातायात फिर से बहाल कर दिया जाएगा। फिलहाल रास्ते से चट्टानों को हटाने का काम जारी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App