घाटी में दर्दनाक हादसा, 200 फीट गहरी खाई में गिरी मिनी बस, 10 की मौत
तेज गति से आ रही बस सीधे स्पीड में ही खाई में समा गई।

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले एक बहुत ही दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है साथ ही 7 लोगों की घायल होने की खबर है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, सवारियों से भरा बेकाबू मिनी बस 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। टेम्पो जब खाई की तरफ गिरी तो वो गोल-गोल लुड़कते हुए दूर तक जाती रही।
J&K's Reasi accident #UPDATE: Death toll rises to 10. pic.twitter.com/9twVppWGI1
— ANI (@ANI) August 9, 2017
आस-पास के लोगों का कहना है कि तेजी से आ रहे मिनी बस के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसके वजह से वो तेज मिनी बस को काबू नहीं कर पाया। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 23 यात्री सवार थे, जिनमें से 10 यात्रियों के मरने की खबर है। फिलहाल 7 घायलों को मेहोर अस्पताल में ले जाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि घायलों में से एक-दो मरीजों की हालत नाजूक बनी हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App