जम्मू कश्मीर: स्कूली बस खाई में गिरी, 30 बच्चों की मौत
घटना के दैरान बस में करीब 45 से 50 बच्चे सवार थे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 May 2017 12:18 AM GMT
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में गुरूवार को एक स्कूली बस के खाई में गिरने से 38 से ज्यादा बच्चों की मौत की आशंका जताई जा रही है। अभी मौत की खबर की पुष्टि पूरी तरह से नहीं हो पाई है।
सूत्रों के मुताबिक ये घटना तब हुई जब पुंछ के एक स्कूल के बच्चे पिकनिक मनाने मुगल रोड जा रहे थे। उसी दौरान मनसर क्षेत्र में बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
घटना के दैरान बस में करीब 45 से 50 बच्चे सवार थे। इस समय 38 बच्चों की मौत की आशंका जताई जा रही है। 30 बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
रेस्क्यी ऑपरेशन के लिए सेनी की टीम को लगाया गया है। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story