पाक ने एक फिर सीमा पर चली नापाक चाल, करने पड़े स्कूल बंद
दोनों सेनाओं के बीच अभी गोलीबारी जारी है।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधबार को पाकिस्तानी रेंजर्सों ने सीजफायर का उल्लंघन कर नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। इसके जबाव में भारतीय सेना पाक रेंजर्सों को मुहंतोड़ जबाव दिया।
सेना के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नौशेरा सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। पाकिस्तानी रेंजर्स ने सुबह करीब 10.30 बजे गोलीबारी शुरू की। दोनों सेनाओं के बीच अभी गोलीबारी जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर नजर रजौरी में सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
#Visuals J&K: Pakistan resorted to unprovoked ceasefire violation in Nowshera sector of Rajouri from 10:30 am. pic.twitter.com/C6xixmx240
— ANI (@ANI) August 30, 2017
इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आतंकियों से मुठभेड़ के बाद सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
इस बीच राहत की बात ये है कि अभी तक भारतीय सीमा में किसी भी प्रकार के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।
बता दें कि 27 अगस्त को, पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में गोलीबारी की थी, जिसमें पांच लोग घायल हो गए थे। जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ दोनों जिलों के अन्य क्षेत्रों के साथ नौशेरा में इस साल पाकिस्तानी सेना द्वारा सीजफायर का उल्लंघन में तेजी से वृद्धि हुई है।
इसे भी पढ़ें- सेना के जवान की पत्नी से दुष्कर्म, आरोपी निकला छात्र
इस साल एक अगस्त तक पाक रेंजर्सो ने 285 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। जबकि 2016 में कुल 228 बार उल्लंघन किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App