Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

देविंदर सिंह बहल ने पाक को दी भारतीय सेना की खुफिया जानकारी: NIA

ये एक संगीन अपराध है और आईपीसी की धारा 121 के तहत उनके खिलाफ राजय के विरुद्ध युद्ध छेड़ने का केस बनता है।

देविंदर सिंह बहल ने पाक को दी भारतीय सेना की खुफिया जानकारी: NIA
X

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कश्मीर के बड़े अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के जानने वाले देविंदर सिंह बहल को ले कर एक अहम् खुलासा किया है।

जानकारी के मुताबिक़ बहल ले तार पाकिस्तान के उच्चायोग से जुड़े थे वो पाकिस्तान की एजेंसी को भारतीय सेना की गतिविधियों की जानकारी गुप्त रूप से मुहैया कराता था।

इसे भी पढ़ें: जल्दी फाइल करें आयकर रिटर्न अंतिम तिथि 31 जुलाई: आयकर विभाग

एनआईए ने टेरर फंडिंग के आरोप में देविंदर सिंह बहल के घर पर छापेमारी की। एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्हें शक है कि बहल के तार पाकिस्तानी उच्चायोग से जुड़े हुए हैं और आईएसआई के गुप्तचरों को भारतीय सेना की ख़ुफ़िया जानकारी दिया करते थे जिस की देश कि सुरक्षा को खतरा था।

उन्होंने कहा कि ये एक संगीन अपराध है और आईपीसी की धारा 121 के तहत उनके खिलाफ राजय के विरुद्ध युद्ध छेड़ने का केस बनता है।

इसे भी पढ़ें: SBI ने दिया बड़ा झटका, अब बचत खाते पर मिलेगा कम ब्याज

शरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि जम्मू-कश्मीर सोशल पीस फोरम का चीफ बहल न केवल कश्मीर की आजादी का नारा बुलंद करता था बल्कि वो सेना द्वारा मारे गए आतंकवादियों को शहीद की संज्ञा दे कर कश्मीरियों को भड़काता भी था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story