J&K: सेना के जवानों ने पुलिस स्टेशन में घुसकर की पुलिसवालों की ठुकाई
घायल पुलिसकर्मियों में एक एएसआई के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

घाटी में भारतीय जवानों और जम्मू कश्मीर पुलिस के बीच झड़प की खबरें सामने आ रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना के जवानों ने गंडरबल जिले के पुलिस स्टेशन में घुसकर पुलिसकर्मियों के साथ मारापीटी की।
सेना और पुलिसवालों के बीच हुई इस मारपीट में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। हालांकि जम्मू कश्मीर पुलिस ने सेना के जवानों के खिलाफ पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की एफआईआर दर्ज कर ली है।
इसे भी पढ़ें: नेहरू-गांधी और अब्दुल्ला परिवार हैं कश्मीर समस्या का कारण: BJP
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, सेना और पुलिसकर्मियों के बीच चेकप्वाइंट को लेकर विवाद शुरू हुआ था जो मारापीटी तक पहुंच गया। घायल पुलिसकर्मियों में एक एएसआई भी है जिसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
Why would the army beat up J&K police personnel in a police station? This requires immediate clarification/action by the authorities. https://t.co/Biu72SnjPd
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) July 22, 2017
घाटी में सेना और पुलिसकर्मियों की इस झड़प पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आर्मी ने पुलिस थाने में घुसकर पुलिसवालों को क्यों पीटा? प्रशासन को इसपर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App