फारूक अब्दुल्ला दिया विवादित बयान, कहा- US-चीन की मदद लें भारत
फारूक अब्दुल्ला इससे पहले भी इस तरह के विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला ने भारत-पाकिस्तान के संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है।
Yuddh nahi kar sakte, unke paas bhi atom bomb hai aur aapke paas bhi hai. Ye rasta nahi hai, raasta baatcheet ka hai: Farooq Abdullah pic.twitter.com/lWPc2Z0olO
— ANI (@ANI_news) July 21, 2017
उन्होंने कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर भारत को अमेरिका और चीन की मदद स्वीकार कर लेनी चाहिए।
अब्दुल्ला ने कहा कि हम लोग चीन और पाकिस्तान से युद्ध नहीं कर सकते हैं, क्योंकि पाकिस्तान के पास भी परमाणु बम है और हमारे पास भी है। अगर ऐसी परिस्थितियों में हम उनपर हमला करते हैं तो परिणाम और भी घातक होंगे।
Doston ko isteemaal kijiye baatcheet karne ke liye, hal karne ke liye: Farooq Abdullah,Former J&K CM on India-Pakistan pic.twitter.com/3JAs5iujD1
— ANI (@ANI_news) July 21, 2017
इसे भी पढ़ें:- LOC: पाकिस्तान की ओर से फायरिंग जारी, 85 स्कूल बंद
अब्दुल्ला ने कहा कि दोस्तों का इस्तेमाल बातचीत करने के लिए, मुद्दे को हल करने के लिए कीजिए। अब्दुल्ला ने साफ तौर पर कहा कि कभी-कभी बैल को सींग से पकड़ना होता है, कभी ऐसा करना पड़ता है।
गौरतलब है कि 17 जुलाई को उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार के पास इतनी ताकत नहीं है कि वह चीन के कब्जे वाले कश्मीर को बीजिंग से वापस ले।
Trump himself said I want to settle Kashmir problem, we didn't ask them to. China too said they want to mediate in Kashmir: Farooq Abdullah pic.twitter.com/isy94FGOcl
— ANI (@ANI_news) July 21, 2017
उन्होंने कहा था कि चीन ने लद्दाख के अक्साई चिन पर कब्जा कर लिया है। हम इसके बारे में सिर्फ चिल्लाते हैं। लेकिन इसके लिए हम कुछ करते नहीं हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App