पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में की ताबड़तोड़ गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
इस साल अब तक पाकिस्तान ने करीब 250 बार से ज्यादा युद्धविराम का उल्लंघन किया है।

पाकिस्तान ने लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन करके भारत को उकसाने का काम रहा है। इस पाक रेंजर्स ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर को निशाना बनाकर फायरिंग की है। पाक की इस गुस्ताखी का भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया है।
#FLASH J&K: Ceasefire violation by Pakistan in Poonch sector along LoC. Indian army retaliating.
— ANI (@ANI) August 16, 2017
इस साल अब तक पाकिस्तान ने करीब 250 बार से ज्यादा युद्धविराम का उल्लंघन किया है, जबकि पिछले साल 228 दफा ही पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया था। अभी ये संख्या और बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि साल खत्म चार महीने का वक्त है।
इसे भी पढ़ेंः इस मर्दानी ने कश्मीर के लाल चौक पर जमकर लगाए "भारत माता की जय" के नारे
रक्षा प्रवक्ता ने बताया, पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पास पुंछ सेक्टर में तड़के 5 बजकर 34 मिनट से छोटे हथियारों, स्वचालित हथियारों एवं मोर्टार से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू की। भारतीय सेना ने इसका कड़ा और उचित जवाब दिया। पुंछ के मनकोट उप सेक्टर में भी गोलाबारी की रिपोर्ट मिली थीं।
इससे पहले पाक रेंजर्स ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के दिन भी उरी सेक्टर में गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण रेखा के उस पार से की गई गोलीबारी में हनीफा बेगम नामक महिला घायल हो गई। सेना के एक अधिकारी ने बताया, 'पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार को उड़ी सेक्टर में दो स्थानों पर बिना वजह फायरिंग की।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App