LOC पर फायरिंग: पाक के 2 सैनिक ढेर, 5 सिविलियन की भी मौत
पाकिस्तानी सैनिक एलओसी पर तैनात 24 फ्रंटियर फोर्स यूनिट के हैं।

पाकिस्तान लगातार लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। भारतीय सेना भी पाक की तरफ से की जा रही फायरिंग का करारा जवाब दे रही है। शनिवार रात एलओसी पर भारत की जवाबी फायरिंग में दो पाकिस्तानी जवानों की मौत हो गई। जबकि इसमें 5 सिविलयंस के मारे जाने की भी खबर है। इस गोलीबारी में पाकिस्तान के 5 जवान घायल भी हुए हैं।
इसे भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रियों की बस में फटा सिलेंडर, 1 की मौत समेत 15 घायल
सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सेना ने जवाबी कार्रवाई पाकिस्तानी सेना के कई पोस्ट क्षतिग्रस्त किए हैं। उन्होंने बताया कि मारे गए पाकिस्तानी सैनिक एलओसी पर तैनात 24 फ्रंटियर फोर्स यूनिट के हैं।
इसे भी पढ़ें: बुरहान वानी की बरसी पर सेना पर आतंकी हमला, 5 घायल
गौरतलब है कि 8 मई, 2016 को घाटी में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में हिज्बुल आतंकी बुरहान मारा गया था। उसकी मौत के बाद वहां हिंसा भड़क उठी थी और महीनों तक घाटी का माहौल खराब रहा था, जो अब तक जारी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App