सेना ने 24 घंटे में लिया बदला, BSF ने 3 पाक रेंजर को किया ढेर
दो दिनों में पाकिस्तान की ओर से दूसरी बार संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ है।

पाकिस्तानी सेना ने आज जम्मू जिले के पर्गवाल इलाके में संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसपर भारतीय सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।
बीएसएफ के एक अधिकारी ने दावा किया कि भारतीय सैनिकों की जवाबी गोलीबारी में तीन पाकिस्तानी रेंजर को मार गिराया है। दो दिनों में पाकिस्तान की ओर से दूसरी बार संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ है।
अधिकारी ने बताया कि दो बजकर 50 मिनट के करीब पाकिस्तानी रेंजर्स ने बिना किसी उकसावे के जम्मू जिले के पर्गवाल इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब गोलीबारी की।
इसे भी पढ़ें- 2022 तक सरकार निकालेगी नक्सलवाद और कश्मीर मुद्दे का तोड़: गृहमंत्री
जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब संघर्ष विराम उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने कल घात लगाकर गोलीबारी की जिसमें बीएसएफ के जवान के के अप्पा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इस सप्ताह भारत और पाकिस्तान के वरिष्ठ सैन्य कमांडरों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर फ्लैग मीटिंग की और सीमा पर टिकाऊ अमन-चैन के लिए तंत्र स्थापित करने पर राजी हुए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App